Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अध्यात्म
13/08/2018 :15:22
सावन की तीसरी सोमवारी-देवघर मंदिर में उमड़ा आस्था का केसरिया सैलाब
 
देर रात से ही मंदिर से मीलों लंबी लग गई थी श्रद्धालुओं की कतार श्रावणी मेला की तीसरी सोमवारी पर देवघर के बाबा मंदिर में आस्था का केसरिया सैलाब उमड़ पड़ा है।देर रात से ही तीसरी सोमवारी के पावन अवसर पर पवित्र कामना लिंग के जलार्पण के लिए श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ जुटने लगी थी।श्रावण शुक्ल पक्ष की द्वितीया और तृतीया दोनो तिथि और सोमवार के एक सुखद संयोग के कारण पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के जलार्पण का यह उत्तम अवसर माना जा रहा है।

 ऐसी मान्यता है कि सावन शुक्ल पक्ष की सोमवारी पर पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के जलार्पण से सभी मनोकामनाएं पूरी होती है।यही कारण है कि आज जलाभिषेक के लिए देवघर में श्रद्धालुओं की अप्रत्याशित भीड़ उमड़ी है।जानकारों के अनुसार  श्रावण मास के प्रत्येक सोमवार को समुद्र मंथन से अदभुत रत्न की प्राप्ति हुई थी।तीसरी सोमवारी को समुद्र मंथन से देवताओं को कौस्तुभ मणि की प्राप्ति हुई थी जो धन,वैभव और ऐश्वर्य का प्रतीक है।जानकारों के अनुसार ऐसी मान्यता है कि आज के दिन पवित्र द्वादश ज्योतिर्लिंग के जलाभिषेक से सभी मनोवांछित फल की प्राप्ति होती है।अप्रत्याशित भीड़ को व्यवस्थित तरीक से जलार्पण कराने के लिए प्रशासन द्वारा भी पूरी व्यवस्था की गई है।इसके लिए प्रशासनिक स्तर पर रुट लाईन सहित मंदिर परिसर में व्यवस्था बनाये रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों की प्रतिनियुक्ति की गई है।आज दो लाख से अधिक श्रद्धालुओं द्वारा जलार्पण की उम्मीद की जा रही है-
देवघर से धनंजय भारती।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')