Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
राष्ट्रीय
13/06/2018 :
भगवंत को कांग्रेस में शामिल करने संबंधी सुझाव पर हैरान हैं मुख्यमंत्री
 
चंडीगढ़ कांग्रेस के संसद मैंबर रवनीत सिंह बिट्टू द्वारा आम आदमी पार्टी के नेता भगवंत मान को पंजाब कांग्रेस में शामिल करने के दिए सुझाव पर तीखी प्रतिक्रिया ज़ाहिर करते हुए मुख्यमंत्री कैह्रश्वटन अमरिन्दर सिंह ने समूह पार्टी नेताओं को ऐसी सार्वजनिक बयानबाज़ी से परहेज करने के लिए कहा है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि दूसरी पार्टियों के नेताओं को कांग्रेस पार्टी में लाने संबंधी कोई भी फ़ैसला लेना पार्टी हाई कमांड के अधिकार क्षेत्र में होता है। उन्होंने कहा कि पार्टी के मसलों के साथ संबंधित विचार-विमर्श करने के लिए पार्टी मंच ही सही जगह होती है। श्री बिट्टू द्वारा वर्ष-2019 के चुनाव से पहले संगरूर से आप के
संसद मैंबर भगवंत मान को कांग्रेस में शामिल करने बारे दिए बयान पर हैरानी ज़ाहिर करते हुए कैह्रश्वटन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि लुधियाना के संसद मैंबर को अपने विचार या तो पार्टी के जनरल सचिव और पंजाब कांग्रेस के प्रधान के पास या फिर उनके (मुख्यमंत्री) पास ज़ाहिर करने चाहिए थे।

श्री बिट्टू की सलाह पर अंदरूनी स्तर पर विचार

मुख्यमंत्री ने कहा लोकतांत्रिक संस्था होने के नाते कांग्रेस पार्टी श्री बिट्टू की सलाह पर अंदरूनी स्तर पर विचार सकती है और अंतिम फ़ैसला पार्टी हाई कमांड का होगा। उन्होंने कहा कि पार्टी के नियमों के मुताबिक किसी संसद मैंबर को पार्टी में शामिल करने के लिए कांग्रेस के राष्ट्रीय प्रधान की विशेष स्वीकृति की ज़रूरत होती है।कैह्रश्वटन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि श्री बिट्टू पार्टी के सीनियर नेता होने के नाते पार्टी की कार्य प्रणाली से भलीभांती अवगत हैं जिस लिए उनको ऐसे मामलों में अपेक्षित प्रक्रिया अपनानी जानी चाहिए। उन्होंने कहा कि पार्टी के साथ संबंधित मामलों को सार्वजनिक तौर पर उठाना पार्टी के संवैधानिक मूल्यों के विरुद्ध है। मीडिया उपयुक्त मंच नहीं है। मुख्यमंत्री ने कहा कि पार्टी के अंदरूनी मसलों को उठाने या विचारने के लिए मीडिया उपयुक्त मंच नहीं है और उन्होंने सभी कांग्रेसी नेताओं को ऐसे मामलों पर अनुशासित दृष्किोण अपनाने का न्योता दिया। कैह्रश्वटन अमरिन्दर सिंह ने कहा कि ऐसी बयानबाज़ी अटकलों को बढ़ावा दे सकती हैं जो आगामी लोकसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी के लिए घातक साबित जो सकती है।



झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»


Copyright @ Jharkhand Life
')