Breaking News
26 फरवरी खास होगा.. झारखंड के लिए पीएम मोदी 226.71 करोड़ की सौगात देंगे.. 26 फरवरी को तोहफों की झड़ी  |  लोकसभा चुनाव के लिए BJP का 'लाभार्थी संपर्क अभियान' से प्लान से गांव तक पैठ बनाने की तैयारी  |  "हेमंत सोरेन ने मेरी बात मानी होती.. तो आज जेल में नहीं होते" …JMM विधायक के बगावती तेवर!  |  “आज मेरी तो कल तेरी..” भाजपा नेताओं पर भड़के झामुमो विधायक, झारखंड में सरकार गिरने की बड़ी वजह बता दी..  |  PM Kisan Yojana: हजारों किसानों को लग सकता है बड़ा झटका! अब ये करने पर ही मिलेंगे 2000 रुपये..  |  चंपई सरकार ने विधानसभा में हासिल किया विस्वास मत, पक्ष में पड़े 47 वोट  |  '..बाल बांका करने की ताकत', विधानसभा में फूटा हेमंत सोरेन का गुस्सा, ED-BJP के साथ राजभवन को भी घेरा  |  CM बनते ही एक्शन में चंपई सोरेन, 3 वरिष्ठ अधिकारियों की दी बड़ी जिम्मेदारी; लॉ एंड ऑर्डर सख्त करने की तैयारी  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  अयोध्या के लिए Special Train.. 29 जनवरी को 22 कोच के साथ रवाना होगी आस्था स्पेशल एक्सप्रेस, जानें ट्रेन का शेड्यूल  |  
अपराध
डुमरी में AIMAIM प्रमुख असदुद्दीन औवेसी के दौरान पाकिस्तान जिंदाबाद के नारे लगे.. केबी हाईस्कूल मैदान में औवेसी सभा कर रहे थे.. FIR दर्ज
इंडियन फ्लैप सेल प्रजाति के 39 कछुआ तस्करी कर ले जा रहे तीन अपराधी गिरफ्तार, देवघर पुलिस की बड़ी कामयाबी
देवघर वन विभाग द्वारा कछुए तस्कर के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई। गुप्त सूचना के आधार पर कुंडा थाने की पुलिस ने देवघर हवाई अड्डे के बाहरी गेट के समीप अवैध तरीके से कछुए का परिवहन करते हुए तीन अपराधियों को दबोचा। घटना की सूचना कुंडा थाना प्रभारी द्वारा तुरंत वन प्रमंडल पदाधिकारी श्री राजकुमार साह को दी। वन प्रमंडल पदाधिकारी द्वारा त्वरित कार्रवाई करते हुए पुलिस द्वारा जप्त इंडियन फ्लैप सेल प्रजाति के 39 कछुए को अपनी अभिरक्षा में लेते हुए पकड़े गए तीन अपराधी रूबी लाल मुर्मू, बिरसाल हांसदा एवं चरण मुर्मू सभी देवीपुर थाना अंतर्गत बिरहा कांटा निवासी को वन्य प्राणी संरक्षण अधिनियम 1972 की धारा 9 ,39 ,40(2) ,48(a),49 का उल्लंघन एवं धारा 51 के तहत विधिसम्मत जांच कर जेल भेज दिया गया है
दहेज के लिये विवाहिता पर जानलेवा हमला, सास ससुर सहित पति पर एफआईआर दर्ज
देवघर के सलोनातांड मोहल्ला में एक महिला द्वारा दहेज के लिए पति सास ससुर और भैंसुर द्वारा उस पर जानलेवा हमला करने और चाकू से मार कर बुरी तरह घायल करने का एक मामला महिला थाना में दर्ज कराया गया है. पीड़ित महिला अर्चना पांडेय ने आरोप लगाया है कि उसके पति आकाश राज एयरफोर्स में आगरा में कार्यरत हैं. शादी के बाद से पति के साथ सास ससुर और भैसुर द्वारा मायके से मोटी रकम लाने के लिए प्रताड़ित किया जाता रहा है. पीड़िता के अनुसार उसके पति द्वारा आगरा भी ले जाया गया था लेकिन वहां भी पति द्वारा सरकारी क्वार्टर में उसकी बेरहमी से पिटाई की जाती थी. दो दिन पहले सलोनाटांड स्थित आवास में पति और सास ससुर द्वारा उसकी बेरहमी से पिटाई की गई और जान से मारने की नियत से चाकू से पति द्वारा उसपर जानलेवा हमला किया गया
जमशेदपुर में साकची और बिस्टुपुर में छिनतई करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
जमशेदपुर में साकची और बिस्टुपुर में छिनतई करने वाले दो बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों में न्यू बाराद्वारी निवासी निरंजन दुवान और राजकमल गोराई शामिल है। बदमाशों के पास से पुलिस ने 2 पर्स, 2 बाइक, 2 लेडीज गारमेंट, 2 मोबाइल और नगद 5700 रुपए बरामद किया है। दोनों को पुलिस ने शनिवार को जेल भेज दिया। SSP डॉ एम तमिल वाणन ने बताया- दोनों बदमाशों ने ही 21 अक्टूबर को साकची में रिक्शा पर अपने पिता के साथ किताब खरीदने जा रही युवती उन्नति कुमारी से पर्स छिनतई की थी। जबकि 22 अक्टूबर को बिस्टुपुर सर्किट हाउस गोल चक्कर के पास सोनारी में रहने वाली महिला श्वेता कुमारी से पर्स छिनतई की घटना को अंजाम दिया था।
घर लौट रही शिक्षिका से पर्स छीनकर फरार हुआ बाईक सवार
समालखा शहर में छीना झपटी की घटनाएं आए दिन सामने आ रही हैं लेकिन पुलिस प्रशासन केवल आँखमूंदकर बैठा है। मंगलवार को भी स्कूल से लौट रही एक महिला टीचर से बाईक सवार युवक पर्स झपटकर फरार हो गया। जानकारी के अनुसार एक निजी स्कूल शिक्षिका दोपहर को मॉडल टाउन स्थित घर लौट रही थी। रघुनाथ मंदिर के पास पीछे से आया बाईक सवार एक युवक महिला के हाथ से पर्स छीनकर फरार हो गया। पीडि़ता उसके पीछे भी भागी लेकिन वह मौके से फरार हो गया। उसने बताया कि पर्स में करीब तीन हजार रूपये की नगदी व एक मोबाइल था। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और उसने और महिला से इस बारे में जानकारी ली। ज्ञात हो कि करीब महीना भर पहले भी मॉडल टाउन में स्कूल वाहन में सवार एक शिक्षिका से बाईक सवार द्वारा पर्स छीनने का प्रयास किया गया था लेकिन वह सफल नहीं हो गस। एएसआई बिजेन्द्र ने बताया कि घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी की जांच की जा रही है।
झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
Video
»»
संपादकीय
»»
विशेष
»»
साक्षात्कार
»»
पर्यटन
»»
Copyright @ Jharkhand Life
')