Site In English
होम
राष्ट्रीय
अन्तरराष्ट्रीय
खेल
अपराध
मनोरंजन
कारोबार
संपादकीय
स्वास्थ्य
विशेष
अध्यात्म
साक्षात्कार
महिला जगत
राजनीति
पर्यटन
क्षेत्रीय
शिक्षा
राजकीय
राज्य
Delhi
Center Delhi
East Delhi
Haryana
गुडगाँव
चंडीगढ़
पलवल
बादशाहपुर
भिवानी
समालखा
सोनीपत
Uttar Pradesh
आगरा
इलाहाबाद
वाराणसी
सुल्तानपुर
महाराष्ट्र
मुंबई
Bihar
Jharkhand
Bokaro Steel City
Deoghar
Dhanbad
East Singhbhum
Garhwa
Giridih
Gumla
Hazaribagh
Jamshedpur
Jamtara
Koderma
Medininagar
Pakur
Palamu
Ranchi
Search News
Contact Us
Advertise with Us
Breaking News
JSSC ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के तहत हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में 537 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है। |
भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर |
बरहड़वा नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की योजना में एस्टीमेट घोटाले का खुलासा.. |
रेलवे पर धनबाद नगर निगम का नौ करोड़ का वाटर टैक्स बकाया.. railway ने पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निगम को बकाया नहीं मिल पाया है। |
राज्य के बेरोजगारों को भत्ता देने का मामला आजसू विधायक सुदेश महतो ने सदन में उठाया |
हजारीबाग की रामनवमी में लगाए गए प्रतिबंधों को लेकर विपक्ष पार्टी के विधायकों का हंगामा.. कहा हिंदुओं की भावना के साथ खेलने का काम कर रही है सरकार... |
बिजली विभाग की छापेमारी अभियान के दौरान गुस्साए लोगों ने बिजली विभाग के दो कर्मीयों को बंधक बना लिया.. |
BJP मुस्लिम विरोधी नहीं। केंद्र सरकार की सभी योजनाओं में मुस्लिमों को बराबर का अधिकार मिला है, झारखंड सरकार मुस्लिमों को वोट बैंक की तरह उपयोग कर रही है - अनवर हयात |
साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में आज ईडी पंकज मिश्रा से जुड़े पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करेगी |
झारखंड में कोरोना के साथ- साथ हांगकांग फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया |
राजकीय
साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में आज ईडी पंकज मिश्रा से जुड़े पुलिस अधिकारियों से पूछताछ करेगी
साहिबगंज में 1000 करोड़ रुपये के अवैध खनन के मामले में कई लोगों ने पंकज मिश्रा को फोन उपलब्ध कराने में मदद की थी साथ ही रिम्स में पेइंग वार्ड में भर्ती होने के दौरान मुलाकात भी की थी। आज ईडी उन्ही सब अधिकारीयों की और साथ में पूर्व के अधिकारिओयों से पूछताछ करेगी..
झारखंड में कोरोना के साथ- साथ हांगकांग फ्लू के मरीजों की संख्या भी बढ़ रही है। राज्य सरकार ने सतर्कता बरतने का निर्देश दिया
झारखंड में हांगकांग फ्लू और कोरोना के नए मरीजों के मिलने के बाद सतर्कता बढ़ा दी गई है। झारखंड में बिगड़ते मौसम के साथ लोगों की सेहत भी बिगड़ रही है। सर्दी, खांसी के साथ- साथ कई लोग हांगकांग फ्लू का शिकार हो रहे हैं। वहीँ रामगढ़ में एक कोरोना संक्रमित मरीज मिला है। राज्य में कोरोना संक्रमितों की संख्या अब 11 पहुंच गयी है।
ढाई करोड़ कैश मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ईडी को वीरेंद्र राम मामले में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया
झारखंड उच्च न्यायालय ने ग्रामीण कार्य विभाग, सरायकेला खरसावां के तत्कालीन जूनियर इंजीनियर के जमशेदपुर स्थित आवास से मिले करीब ढाई करोड़ कैश मामले की सुनवाई करते हुए कोर्ट ने ईडी को ग्रामीण कार्य विभाग के निलंबित चीफ इंजीनियर वीरेंद्र राम मामले में स्टेटस रिपोर्ट कोर्ट में दाखिल करने का निर्देश दिया है।
जैप-पांच के 40 जवान गुरुवार रात खाना खाने के बाद बीमार हो गए।
देवघर के मोहनपुर थाना क्षेत्र स्थित चोपामोड़ के समीप जैप-पांच के 40 जवान गुरुवार रात खाना खाने के बाद बीमार हो गए। उसके बाद सभी जवानों को इलाज के लिए सदर अस्पताल लाया गया जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद 24 जवानों को तत्काल छुट्टी दे दी गई। जबकि 16 जवानों को अस्पताल के पीआइसीयू वार्ड में भर्ती कर इलाज किया जा रहा है। फ़िलहाल हालत सामान्य है।
NIA के पूर्व बीजेपी विधायक से जुडी मामले को लेकर की छापेमारी , कई अहम चीजें हाथ लगी
एनआईए ने झारखंड में आठ जगहों पर छापेमारी की। यह छापेमारी पूर्व भाजपा विधायक गुरुचरण नायक पर हुए नक्सली हमले के मामले में की गई। जिन जगहों पर छापेमारी की गई, वह माओवादी समर्थक नेटवर्क से जुड़े लोगों के घर हैं। एनआईए को छापेमारी में कई अहम चीजें हाथ लगी हैं। जिनमें नक्सलियों से जुड़े अहम दस्तावेज शामिल हैं। बीते साल हुए इस हमले में दो पुलिसकर्मियों की मौत हो गई थी।
झारखंड हाईकोर्ट ने अवैध खनन की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का निर्देश दिया
झारखंड हाईकोर्ट ने मंगलवार को राज्य के पलामू, गढ़वा और लातेहार जिलों में अवैध खनन की जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति के गठन का निर्देश दिया।
धनबाद में जल संकट की समस्या के लिए तैयार नगर निगम ने टोल फ्री और वाट्सएप नंबर जारी किया है
गर्मी बढ़ने के साथ ही धनबाद में जल संकट की समस्या शुरू हो गई है। धनबाद में 19 जल मीनार से शहरी क्षेत्र की साढ़े चार लाख की आबादी की प्यास बुझाई जाती है। इस गर्मी लोगों को किसी तरह की समस्या न हो और समय पर पानी मिले, इसके लिए नगर निगम ने टोल फ्री और वाट्सएप नंबर जारी किया है।
झारखंड के कई राज्यों में चिकन पॉक्स का खतरा बढ़ रहा है।
सिमडेगा जिले के कुछ इलाकों में इसके मामले सामने आने के बाद अब जशेदपुर के नरसिंहगढ़ गांव में भी इसी तरह के मामले सामने आये हैं। गांव में चिकन पॉक्स के मामले फैलने से लोग परेशान हैं। पिछले 20 दिनों में जिले के अलग-अलग स्थानों में चिकन पॉक्स के लगभग 200 मामले सामने आये हैं।
झारखण्ड में आने वले दिनों में मौसम का हाल.. मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका
झारखंड के मौसम में कल से बदलाव होने का पूर्वानुमान लगाया गया है। मौसम विभाग द्वारा मेघ गर्जन और वज्रपात की आशंका जतायी गयी है।
झारखंड के सभी शहरी निकायों में होल्डिंग टैक्स करीब 15 फीसदी तक घटेगा।
होल्डिंग टैक्स की समीक्षा के लिए सूडा निदेशक अमित कुमार की अध्यक्षता वाली कमेटी ने टैक्स की गणना करने के लिए नया फॉर्मूला लागू करने की सिफ़ारिश की है। इसके तहत अब जिला स्तर की जगह प्रमंडल स्तर पर सभी जिलों की जमीन का सर्किल रेट का औसत निकालने और उसमें औसत रेट का 20 फीसदी अतिरिक्त जोड़कर टैक्स की अधिकतम दर तय करने की बात कही गई है।
झारखण्ड में मौसम का मिजाज़..
राज्य में प्री मानसून ने दस्तक दे दी है। रांची में मौसम एक बार फिर बदल गया है। शुक्रवार को राजधानी समेत कई जिलों में तेज हवाओं के साथ ओलावृष्टि और बारिश हुई।
झारखंड के सात जिलों में बिजली कटौती का फरमान, डीवीसी के थर्मल पावर में आई खराबी, पांच दिनों तक झेलना होगा दर्द
झारखंड के सात जिलों को इन दिनों बिजली कटौती की भारी समस्या का सामना करना पड़ रहा है क्योंकि दामोदर घाटी निगम की कोडरमा थर्मल पावर (डीवीसी) में रविवार को अचानक तकनीकि खराबी आ गई है। पावर सप्लाई में पचास प्रतिशत से अधिक की कटौती कर दी गई है। डीवीसी ने इससे संबंधित नोटिस झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड के चेयरमैन सहित धनबाद एरिया बोर्ड को भी जारी किया है।
लाठीचार्ज, 3 दर्जन से अधिक घायल: मुख्यमंत्री से मिलने CM आवास की ओर बढ़ रहे पंचायत सचिवों पर लाठीचार्ज, 3 दर्जन से अधिक घायल।।
पंचायत सचिवालय कर्मियों के द्वारा नियमित वेतन और स्थायीकरण की मांग को लेकर मोरहाबादी मैदान में एकत्रित कर्मियों पर पुलिस ने लाठीचार्ज कर दिया। इस क्रम में लगभग तीन दर्जन लोग घायल हुए हैं, जिन्हें विभिन्न अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।
एनएचएआई जिस पौधे पर 1000 रु. खर्च करता है, रांची नगर निगम उसी पर 2700 रु. खर्च कर रहा..
झारखण्ड की राजधानी को हरा भरा बनाने के लिए रांची नगर निगम 53 वार्डों में एक लाख पौधे (वृक्ष) लगाने जा रहा है। एक पौधे पर करीब 2700 रुपए खर्च होगा। यानी की 1 लाख पौधे पर करीब 27 करोड़ रु. खर्च होंगे।निगम 3 साल की निगरानी के साथ पौधे लगाने का काम सौंपा है, जबकि एनएचएआई 5 साल तक के लिए पौधों के रखरखाव के साथ प्रति पौधा 1000 रुपए खर्च कर रहा है।
झारखंड के 2600 स्कूलों में तैयार होगा किचेन शेड, सरकार ने दिए 19 करोड़ रुपये, ध्वस्त या अर्द्धनिर्मित को दुरुस्त किया जाएगा।
पूरे राज्य में करीब 35 हजार स्कूलों में प्रतिदिन करीब 32 लाख बच्चों का भोजन तैयार होता है। इनकी सेहत का ख्याजल रखते हुए वैसे सरकारी स्कूल जहां किचेन शेड पूरी तरह से ध्वस्त है या अर्द्धनिर्मित है उन्हें दुरुस्त किया जाएगा।
लोबिन हेंब्रम पर जैन समाज की भावनाएं आहत करने के आरोप, JMM नेता ने किया इनकार
दिल्ली में जेएमएम नेता लोबिन हेंब्रम के खिलाफ दिल्ली में केस दर्ज किया गया है. उन पर आरोप है कि उन्होंने धार्मिक भावनाओं को भड़काने की कोशिश की. दरअसल, कुछ दिन पहले जेएमएम नेता लोबिन हेंब्रम ने पारसनाथ में रैली की थी. इस दौरान भाषण में कहा था कि जैन धर्म गुरु गांवों बिना कपड़ों के जाते हैं. इससे गांववाले अपमानित महसूस करते हैं.
आज ईडी के सामने पेश होंगे कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी, इरफान अंसारी से आज पूछताछ करेगी ईडी
सरकार गिराने की साजिश से संबंधित कैश कांड मामले में आज कांग्रेस से निलंबित विधायक इरफान अंसारी से ईडी पूछताछ करेगी। आज उन्हें हिनू स्थित ईडी के जोन ऑफिस पहुंचने को कहा गया है। यहां वे कैश कांड से से संबंधित सवालों के जवाब देंगे। इसी मामले में इरफान अंसारी से पहले कांग्रेस के विधायक अनुप सिंह से भी ईडी पूछताछ कर चुकी है।
70 डेंजर जोन से हटाए जाएंगे 12 हजार परिवार, शिफ्टिंग के लिए तीन महीने का वक्त
झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र में 595 साइट हैं जिनमें से 70 बेहद खतरनाक हैं। यहां झरिया अग्नि प्रभावित क्षेत्र में रह रहे लोगों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए इन्हें कहीं और सुरक्षित इलाके में विस्थापित करने का निर्णय दिया है। इसे लेकर कोयला सचिव ने कल बैठक की।
शिक्षक संघ वेतन विसंगति दूर करने को लेकर दो माह से आंदोलन कर रहे हैं
शिक्षकों के लिए सुनिश्चित वृति उन्नयन योजना लागू करने, छठे वेतनमान में उत्क्रमित वेतन निर्धारण की विसंगति को दूर करने, अंतरजिला स्थानांतरण नियमावली को सरल करने और शिक्षकों को गैर शिक्षकीय कार्यों के दवाब मुक्त करने जैसे चार सूत्री मांगों को लेकर अखिल झारखंड प्राथमिक शिक्षक संघ और वित मंत्री रामेश्वर उरांव के बीच वार्ता हुई। संघ की ओर से वित मंत्री रामेश्वर उरांव को अवगत कराया गया कि उक्त चार सूत्री मांगों को लेकर राज्य भर के शिक्षक संघ विगत दो महीने से आंदोलनरत हैं।
फर्जीवाड़ा: बाल विकास परियोजना में नियुक्ति के नाम पर फर्जीवाडे का खुलासा
कल्याण विभाग झारखंड सरकार के अंतर्गत आने वाले बाल विकास परियोजना में फर्जी तरीके से नियुक्ति किए जाने का मामला सामने में आया है। मामला प्रकाश में आते ही कल्र्याण निदेशक की ओर से बताया गया कि इस तरह की कोई नियुक्ति नहीं की जा रही है। बाल विकास परियोजना में नियुक्ति का फर्जीवाड़ा ठीक वैसे ही पता चला है, जैसे कुछ दिनों पहले जेएसएससी की फर्जी वेबसाइट बना कर आवेदन करने को कहा गया था। फर्जी तरीके से नियुक्ति किए जाने की बात पता चलते ही कल्याण निदेशक की ओर से चिट्ठी जारी की गयी।
झारखंड में प्राइवेट कंपनी के जरिए शुरू होगा प्रवासी मजदूरों का सर्वेक्षण, सरकार को नहीं मिल पा रहा सही आकलन…
कोरोना के समय में जारी लॉकडाउन से पहले झारखंड में विभिन्नह राज्योंू से मजूदरों का आगमन हुआ था लेकिन इनका सही आंकड़ा सरकार को नहीं मिल पा रहा है इसलिए सरकार इनका सर्वेक्षण कराएगी। इस संबंध में दिशा-निर्देश भी जारी कर दिया गया है।
सफाई के बाद अब रिम्स के सुरक्षा कर्मियों की हड़ताल, एजेंसी पर हर माह आधे वेतन गटक जाने का आरोप
सरकारी संस्थानों या कार्यालय में होमगार्ड के जवानों को ही तैनात किया जाएगा अब अस्पताल प्रबंधन ने निजी सुरक्षाकर्मियों को हटाना शुरू कर दिया है। इनकी जगह अब होमगार्ड की तैनाती की जा रही है।
झारखंड की बड़ी ख़बरें
»»
JSSC ने स्नातक प्रशिक्षित शिक्षक नियुक्ति प्रतियोगिता परीक्षा 2016 के तहत हाई स्कूल शिक्षक नियुक्ति में 537 अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी है।
भारतीय वायुसेना में भर्ती होने का सपना देखने वाले सभी युवाओं के लिए सुनहरा अवसर
बरहड़वा नगर पंचायत में नगर विकास विभाग की योजना में एस्टीमेट घोटाले का खुलासा..
रेलवे पर धनबाद नगर निगम का नौ करोड़ का वाटर टैक्स बकाया.. railway ने पैसे देने का आश्वासन दिया था, लेकिन अभी तक निगम को बकाया नहीं मिल पाया है।
Video
»»
jharkhand life
संपादकीय
»»
जब आईएसआई चीफ हामिद गुल से मुलाकात हो गई
लोकतंत्र में पहले तो कभी नहीं थी यह बेबसी
यरुशलम में अमेरिकी दूतावास
अपने शरीफाना बयान पर कितना कायम रहेंगे शरीफ
विशेष
»»
कल बाबा भोलेनाथ का तिलकोत्सव, देवघर में मिथिलावासी बाबा बैद्यनाथ को चढ़ाएंगे तिलक..
झारखंड के ग्रामीण क्षेत्रों में मकर संक्रांति को ढाको जलाया जाता है.. जानिए विस्तार से क्या है ढाको?
आज शुरू होगा चावल धुआं के साथ महापर्व टुसू : आखाइन जतरा से शुभ कार्य की होगी शुरुआत
राष्ट्रीय युवा दिवस 2022 : जानें वजह और इतिहास क्यों 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की जयंती पर मनाया जाता है राष्ट्रीय युवा दिवस.
साक्षात्कार
»»
राहुल गांधी ने अपनी शादी पर खुलकर की बात… जानिए कैसी लड़की है उसकी ड्रीम गर्ल..
पंकज त्रिपाठी : “अपनी जड़ों से मुझे सादगी मिलती है… इसीलिए कभी असफलता का ख्याल नहीं आता”..
भाजपा के राष्ट्रीय मंत्री तरुण चुग से न्यूज़ ग्राउंड की वर्तमान सरकार के चार वर्ष पुरे होने पर विस्तृत बातचीत !
पर्यटन
»»
देश के सबसे स्वच्छ शहर पहुंचे सोनू सूद, स्वच्छताकर्मी के काम के हुए मुरीद..
कोडरमा-सिमडेगा में बढ़ती सड़क दुर्घटनाएं, मेधा तरी में ट्रक और सूमो में हुई टक्कर,एक महिला की मौत
अगर दिल्ली में ये मार्किट ना घुमे तो सब बेकार है
क्या आप जानते भी हैं, की क्या अहमियत है? 'मामा-भांजा सराय'
Copyright @ Jharkhand Life
Design By Dassinfotech